¯ÖÏêÃÖ ¯ÖÏÛúÖ¿Ö®Öß

 

 

           

संसद का शीतकालीन सत्र, 2009 गुरूवार, 19 नवंबर, 2009 से आरंभ होना नियत है और सरकारी कार्य की आवश्यकता के अधीन रहते हुए यह सत्र सोमवार, 21 दिसंबर, 2009 को समाप्त होगा।  सत्र के दौरान 33 दिनों की अवधि में कुल 23 बैठकें होंगी।

 

2.     सत्र में मुख्य रूप से आवश्यक सरकारी विधायी और अन्य कार्य निपटाया जाएगा, जिसमें रेल बजट, सामान्य बजट तथा झारखंड के राज्य बजट के संबंध में वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों से संबंधित वित्तीय कार्य शामिल होगा।

 

3.     संसद के शीतकालीन सत्र, 2009 के लिए सरकारी कार्य को अंतिम रूप देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री ने सोमवार, 16 नवंबर, 2009 को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के सचिवों/वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।  संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्रियों ने बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।  निम्नलिखित 89 मदों को शीतकालीन सत्र, 2009 के लिए चिह्नित किया गया:-

 

I.       विधायी कार्य

 

(i)                 लोक सभा में लंबित विधेयक

 

1.      रबड़ (संशोधन) विधेयक, 2009

2.      राष्ट्रीय हरित अधिकरण विधेयक, 2009

3.      राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग (संशोधन) विधेयक, 2009

4.      कर्मकार प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2009

5.      कर्मचारी राज्य बीमा (संशोधन) विधेयक, 2009

6.      भारतीय भू-पत्तन प्राधिकरण विधेयक, 2009

 

(ii)               राज्य सभा में लंबित विधेयक

 

1.      बीज विधेयक, 2004

2.      पीड़कनाशी प्रबंधन विधेयक, 2008

3.      विधिक माप-पद्धति विधेयक, 2008

4.      विरासत स्थलों के लिए राष्ट्रीय आयोग विधेयक, 2009

5.      श्रम विधि (विवरणी देने और रजिस्टर रखने से कतिपय स्थापनों को छूट) संशोधन और  प्रकीर्ण उपबंध विधेयक, 2005

6.      लोक प्रतिनिधित्व (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008

7.      संविधान (108वां संशोधन) विधेयक, 2008

8.      लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 2006

9.      खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2008

10.  सांप्रदायिक हिंसा (निवारण, नियंत्रण और पीड़ितों का पुनर्वास) विधेयक, 2005

11.  विदेशी अभिदाय (विनियमन) विधेयक, 2006

12.  औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक, 2009

13.  बागान श्रम (संशोधन) विधेयक, 2008

 

(iii)             वापस लिए जाने वाले विधेयक

 

1.      विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2001

2.      संविधान (61वां संशोधन) विधेयक, 1988

 

(iv)             नए विधेयक

 

1.      आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2009 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)

2.      अग्रिम संविदा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2009

3.      प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2009 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)

4.      झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2009 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)

5.      केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2009 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)

6.      राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) विधेयक, 2009

7.      कारखाना (संशोधन) विधेयक, 2009

8.      संविधान (संशोधन) विधेयक, 2009

9.      भारतीय जैव-प्रौद्योगिकी विनियामक प्राधिकरण विधेयक, 2009

10.  विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) संधोधन विधेयक, 2009

11.  व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2009

12.  भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) संशोधन विधेयक, 2009

13.  स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्रा (निरसन) विधेयक, 2009

14.  पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण विधेयक, 2009

15.  सिक्का निर्माण विधेयक, 2009

16.  जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (संशोधन) विधेयक, 2009

17.  मानव अंग प्रतिरोपण (संशोधन) विधेयक, 2009

18.  नागरिक सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2009

19.  तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं, आयुर्विज्ञान शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में अनृजु व्यवहार का प्रतिषेध विधेयक, 2009

20.  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2009

21.  प्रतिलिप्यधिकार (संशोधन) विधेयक, 2009

22.  प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) संशोधन विधेयक, 2009

23.  प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) दूसरा संशोधन विधेयक, 2009

24.  उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009

25.  समान अवसर आयोग विधेयक, 2009

26.  वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2009

27.  संविधान (संशोधन) विधेयक, 2009 (पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण)

28.  लोकहित का प्रकटीकरण और प्रकट करने वाले व्यक्तियों के लिए संरक्षण विधेयक, 2009

29.  ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2009

30.  राष्ट्रीय सडक सुरक्षा और यातायात प्रबंधक विधेयक, 2009

31.  पुनर्वास और पुन:स्थापन विधेयक, 2009

32.  भूमि अर्जन (संशोधन) विधेयक, 2009

33.  संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2009

34.  संविधान (संशोधन) विधेयक, 2009 (शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण)

35.  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) विधेयक, 2009

36.  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली जमीन जायदाद प्रबंधन (प्रोत्साहन और विनियमन) विधेयक, 2009

37.  बांध सुरक्षा विधेयक, 2009

38.  नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के लिए बालकों के अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2009

39.  पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाईन (भूमि उपयोग के अधिकार का अर्जन) संशोधन विधेयक, 2009

40.  उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2009

41.  भारतीय मानक ब्यूरो (संशोधन) विधेयक, 2009

42.  वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2009

43.  केंद्रीय विक्रय कर (संशोधन) विधेयक, 2009

44.  कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2009

45.  नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनियमन) विधेयक, 2009

46.  जनगणना (संशोधन) विधेयक, 2009

47.  मंत्रियों का वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2009

48.  दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2009

49.  सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) संशोधन विधेयक, 2009

50.  शैक्षणिक अधिकरण विधेयक, 2009

51.  केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक, 2009

52.  राष्ट्रीय उच्चतम शैक्षणिक संस्थान में प्रत्यायन विनियमन प्राधिकरण विधेयक, 2009

53.  प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2009

54.  अभियंता विधेयक, 2009

55.  वैयक्तिक विधि (संशोधन) विधेयक, 2009

56.  न्यायिक मानक और दायित्व विधेयक, 2009

57.  अप्रवास प्रबंधन विधेयक, 2009

58.  केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) विधेयक, 2009

59.  भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक, 2009

60.  परमाणु क्षति के लिए असैन्य उत्तरदायित्व विधेयक, 2009

61.  अध्यापकों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2009

62.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2009

 

II.    वित्तीय कार्य

 

1.     वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें (सामान्य) पर चर्चा और मतदान

2.     वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें (झारखंड) पर चर्चा और मतदान

3.     वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें (रेल) पर चर्चा और मतदान

 

III. गैर विधायी कार्य

 

1.             शेयर बाजार घोटाला और इससे संबंधित मामलों संबंधी संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशों के अनुसरण में की गई कार्रवाई पर 13वीं प्रगति रिपोर्ट।

2.             सी.सी... द्वारा पूर्व में अनुमोदित एच.एम.टी. बीयरिंग्स लिमिटेड के लिए पुनरूत्थान योजना को एक भाग के रूप में सामरिक भागीदार को शामिल करने का अनुमोदन चाहले वाला संकल्प।

3.             'सामान्य राजस्व और अन्य अनुषंगी मामलों के लिए रेलवे द्वारा देय लाभांश की दर' के निर्धारण के लिए एक नई रेल अभिसमय समिति (पंद्रहवीं लोक सभा) के गठन का अनुमोदन चाहने वाला संकल्प।

 

******