¯ÖÏêÃÖ ¯ÖÏÛúÖ¿Ö®Öß
चौदहवीं लोक सभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 214वें सत्र का दूसरा भाग शुक्रवार, 17 अक्तूबर, 2008 से प्रारंभ होना नियत है तथा सरकारी कार्य की आवश्यकताओं के अधीन रहते हुए, शुक्रवार, 21 नवंबर, 2008 को सत्र समाप्त होगा। इस सत्र के दौरान 36 दिनों की अवधि में कुल 24 बैठकें होंगी।
2. सत्र में मुख्य रूप से आवश्यक सरकारी विधायी तथा अन्य कार्य निपटाया जाएगा जिसमें रेल तथा सामान्य बजट के संबंध में वर्ष 2008-09 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों से संबंधित वित्तीय कार्य शामिल होगा।
3. आगामी सत्र के लिए सरकारी विधायी और अन्य कार्य को अंतिम रूप देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री ने मंगलवार, 14 अक्तूबर, 2008 को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के सचिवों/वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान, आगामी सत्र के दौरान निपटाए जाने के लिए 71 विधायी, 2 वित्तीय और 1 गैर-विधायी मद का चयन किया गया। आगामी सत्र में निपटाए जाने के लिए चुने गए सरकारी कार्य की सूची अनुबंध में दी गई है।
*******
अनुबंध
चौदहवीं लोक सभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 214वें सत्र
के दूसरे भाग के दौरान निपटाए जाने के लिए चुने गए विधेयक
'क' श्रेणी के विधेयक
I. पुर:स्थापन के लिए विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. नाशकजीवमार प्रबंध विधेयक, 2008
2. विश्व मामलों से संबंधित भारतीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2008
3. बीमा विधि (संशोधन) विधेयक, 2008
4. जीवन बीमा निगम (संशोधन) विधेयक, 2008
5. भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण विधेयक, 2008
6. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
7. नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के लिए बालकों के अधिकार विधेयक, 2008
8. बागान श्रम (संशोधन) विधेयक, 2008
9. कर्मकार प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2008
10. लोक प्रतिनिधित्व (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008
11. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2008
12. खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2008
13. भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक, 2008
14. रेल (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008
15. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
16. धन शोधन निवारण (संशोधन) विधेयक, 2008
'क' श्रेणी के विधेयक
II. पुर:स्थापन, विचार और पारित करने के लिए विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. भारतीय विधिक माप-तौल विधेयक, 2008
2. कंपनी (संशोधन) विधेयक, 2008
3. सीमित दायित्व साझेदारी विधेयक, 2008
4. संसद अधिकारी वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2008
5. राज्यपाल (परिलब्धियां, भत्ते और विशेषाधिकार) (संशोधन) विधेयक, 2008
6. राष्ट्रपति (परिलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक, 2008
7. उपराष्ट्रपतियों की पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2008
8. कर्मचारी राज्य बीमा (संशोधन) विधेयक, 2008 (अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)
9. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
(अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए)
10. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2008
11. ग्राम न्यायालय विधेयक, 2008
12. न्यायाधीश (जांच) विधेयक, 2008
13. अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (सिविल पदों तथा सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2008
'क' श्रेणी के विधेयक
III. विचार और पारित किए जाने वाले विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. बीज विधेयक, 2004
2. पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों का निवारण और नियंत्रण विधेयक, 2005
3. अग्रिम संविदा (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2008
4. बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2005
5. भारतीय स्टेट बैंक (संशोधन) विधेयक, 2006
6. पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण विधेयक, 2005
7. औषधि और प्रसाधन सामग्री (संशोधन) विधेयक, 2005
8. सांप्रदायिक हिंसा (निवारण, नियंत्रण और पीड़ितों का पुनर्वास) विधेयक, 2005
9. दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2006
10. राज्य सभा द्वारा यथा पारित केंद्रीय विश्वविद्यालय विधि (संशोधन) विधेयक, 2008
11. असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों की सामाजिक सुरक्षा विधेयक, 2007
12. श्रम विधि (विवरणी देने और रजिस्टर रखने से कतिपय स्थापनाओं को छूट) संशोधन और प्रकीर्ण उपबंध विधेयक, 2005
13. कारखाना (संशोधन) विधेयक, 2005
14. उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2008
15. भारतीय समुद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2007
16. राष्ट्रीय जलमार्ग (नदियों का तलचर-धामरा खंड, पूर्वी तट नहर का गोंखली-चरबतियां खंड, माताई नदी और महानदी डेल्टा नदियों का चरबतिया-धामरा खंड) विधेयक, 2006
17. राष्ट्रीय जलमार्ग (नहरों और कालूवेली जलाशय का काकीनाडा-पांडिचेरी खंड, गोदावरी नदी का भद्राचलम-राजामुंदरी खंड और कृष्णा नदी का वजीराबाद-विजयवाड़ा खंड) विधेयक, 2006
18. सांख्यिकी संग्रहण विधेयक, 2007
19. राष्ट्रीय पटसन बोर्ड विधेयक, 2006
20. संविधान (अनुसूचित जनजातियां) (संघ राज्य क्षेत्र) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2007
'क' श्रेणी के विधेयक
IV. वापस लिए जाने वाले विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. बाट और माप मानक (प्रवर्तन) संशोधन विधेयक, 2005
2. बाट और माप मानक (संशोधन) विधेयक, 2005
3. कंपनी (संशोधन) विधेयक, 2003
4. सीमित दायित्व साझेदारी विधेयक, 2006
5. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2007
6. ग्राम न्यायालय विधेयक, 2007
7. न्यायाधीश (जांच) विधेयक, 2006
8. अनुसूचित जातियां, अनुसूचित जनजातियां और अन्य पिछड़े वर्ग (पदों और सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2004
'ख' श्रेणी के विधेयक
I. पुर:स्थापन के लिए विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2008
2. दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
3. भारतीय स्टेट बैंक (सहायक बैंक) संशोधन विधेयक, 2008
4. दूरस्थ शिक्षा परिषद विधेयक, 2008
5. केंद्रीय शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक, 2008
6. कारखाना (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008
7. खान (संशोधन) विधेयक, 2008
8. खान और खनिज (विकास और विनियमन) (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008
9. रेल दावा अधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
10. अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (अत्याचार निवारण) (संशोधन) विधेयक, 2008
'ख' श्रेणी के विधेयक
II. विचार और पारित किए जाने वाले विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. संविधान (106वां संशोधन) विधेयक, 2006
2. व्यापार चिन्ह (संशोधन) विधेयक, 2007
3. सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) विधेयक, 2006
'ख' श्रेणी के विधेयक
III. वापस लिए जाने वाले विधेयक
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2001
वित्तीय कार्य
'क' श्रेणी
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. वर्ष 2008-09 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (सामान्य) पर चर्चा और मतदान।
2. वर्ष 2008-09 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (रेल) पर चर्चा और मतदान।
गैर-विधायी कार्य
'ख' श्रेणी
क्र.सं. विधेयक का शीर्षक
1. वर्ष 2008-09 के लिए लाभांश की दर और वर्ष 2008-09 के लिए अन्य अनुषंगी मामलों के संबंध में रेल अभिसमय समिति (2004) की सिफारिशों पर विचार करना और उन्हें स्वीकार करना।