¯ÖÏêÃÖ ¯ÖÏÛúÖ¿Ö®Öß
संसद का शीतकालीन सत्र, 2009 गुरूवार, 19 नवंबर, 2009 को आरंभ हुआ था। लोक सभा शुक्रवार, 18 दिसंबर, 2009 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई और राज्य सभा मंगलवार, 22 दिसंबर, 2009 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई। सत्र के दौरान लोक सभा की 30 दिनों में 21 बैठकें और राज्य सभा की 34 दिनों में 23 बैठकें आयोजित हुईं।
2. सत्र के दौरान लोक सभा में निष्पादित वित्तीय कार्य पर चर्चा हुई और उसे पारित किया गया, उसमें वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगे (सामान्य), वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगे (रेल) और झारखंड राज्य से संबंधित वर्ष 2009-10 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगे तथा उनसे संबंधित विनियोग विधेयक शामिल हैं। तत्पश्चात इन विनियोग विधेयकों पर राज्य सभा में विचार किया गया तथा लौटाया गया।
3. सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापित चार अध्यादेशों अर्थात (i) प्रतिस्पर्धा (संशोधन) अध्यादेश, 2009; (ii) झारखंड आकस्मिक निधि (संशोधन) अध्यादेश, 2009; (iii) केन्द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2009; और (iv) आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) अध्यादेश, 2009 को प्रतिस्थापित करने वाले चार विधेयकों पर दोनों सदनों द्वारा विचार किया गया और पारित किया गया।
4. लोक सभा में, निम्नलिखित छ: मुद्दों पर नियम 193 के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा हुई:-
(i) आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि;
(ii) देश में प्राकृतिक आपदाएं;
(iii) जलवायु परिवर्तन का प्रभाव;
(iv) लिब्रहान अयोध्या जांच आयोग की रिपोर्ट और दिनांक 24.11.2009 को सदन के पटल पर रखी गई रिपोर्ट पर सरकार द्वारा कार्रवाई ज्ञापन;
(v) हाल की घटनाओं के विशेष संदर्भ में भारत-चीन संबंध; और
(vi) देश में नक्सलवादी और माओवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी।
5. राज्य सभा में, निम्नलिखित चार मुद्दों पर नियम 176 के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चाएं हुई:-
(i) देश की आंतरिक सुरक्षा के खतरे से उत्पन्न स्थिति;
(ii) देश में मुख्य रूप से गरीब ग्रामीण महिलाओं के महिला स्वयंसेवी दलों की उपलब्धियां और समस्याएं;
(iii) आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि; और
(iv) लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट और बाबरी मस्जिद मामले संबंधी मुकदमा;
6. इसके अतिरिक्त लोक सभा में 7 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और एक आधे घंटे की चर्चा पर चर्चा हुई। राज्य सभा में 5 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई ।
7. सत्र के दौरान, 22 विधेयक (लोक सभा में 21 विधेयकों और राज्य सभा में 1 विधेयक) पुर:स्थापित हुए। इस अवधि के दौरान लोक सभा में 19 विधेयक पारित हुए और राज्य सभा में 17 विधेयक पारित हुए। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए कुल विधेयकों की संख्या 17 है। सत्र के दौरान पुर:स्थापित, विचार और पारित किए गए विधेयकों के नामों की सूची संलग्न है।
लोक सभा के तीसरे सत्र और राज्य सभा के 218वें सत्र (शीतकालीन सत्र) के दौरान निपटाया गया विधायी कार्य
I. लोक सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. नागरिक सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2009
2. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2009
3. संविधान (112वां संशोधन) विधेयक, 2009
4. संविधान (110वां संशोधन) विधेयक, 2009 (अनुच्छेद 243डी का संशोधन)
5. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) विधेयक, 2009
6. संविधान (111वां संशोधन) विधेयक, 2009 (नए अनुच्छेद 43डी और नए भाग IXबी का अंत:स्थापन)
7. व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2009
8. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009
9. आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2009
10. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र (निरसन) और भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) संशोधन विधेयक, 2009
11. झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2009
12. प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2009
13. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2009
14. झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2009
15. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) दूसरा विधेयक, 2009
16. विनियोग (रेल) संख्या 4 विधेयक, 2009
17. उच्च न्यायालयों का वाणिज्यिक खंड विधेयक, 2009
18. सिक्का निर्माण विधेयक, 2009
19. मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2009
20. मानव अंग प्रतिरोपण (संशोधन) विधेयक, 2009
21. भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक विधियां) संशोधन विधेयक, 2009
II. लोक सभा द्वारा पारित विधेयक
1. रबड़ (संशोधन) विधेयक, 2009
2. कर्मकार प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2009
3. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2009
4. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 2009
5. आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2009
6. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2009
7. झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2009
8. झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2009
9. प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2009
10. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र (निरसन) और भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) संशोधन विधेयक, 2009
11. विनियोग (रेल) संख्या 4 विधेयक, 2009
12. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) दूसरा विधेयक, 2009
13. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009
14. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) विधेयक, 2009
15. उच्च न्यायालयों का वाणिज्यिक खंड विधेयक, 2009
16. नागरिक सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2009
17. मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2009
18. विधिक माप-पद्धति विधेयक, 2009
19. व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2009
III. राज्य सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2009
IV. राज्य सभा द्वारा पारित किए गए/लौटाए गए विधेयक
1. लोक प्रतिनिधित्व (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2008
2. विधिक माप-पद्धति विधेयक, 2008
3. कर्मकार प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2009
4. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2009
5. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2009
6. झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2009
7. झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2009
8. आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2009
9. प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2009
10. विनियोग (रेल) संख्या 4 विधेयक, 2009
11. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) विधेयक, 2009
12. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) दूसरा विधेयक, 2009
13. रबड़ (संशोधन) विधेयक, 2009
14. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र (निरसन) और भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) संशोधन विधेयक, 2009
15. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009
16. नागरिक सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2009
17. मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2009
V. राज्य सभा में वापस लिए गए विधेयक
1. विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2001
2. संविधान (61वां संशोधन) विधेयक, 1988
VI. संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित/लौटाए गए विधेयक
1. कर्मकार प्रतिकर (संशोधन) विधेयक, 2009
2. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2009
3. लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 2009
4. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2009
5. झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2009
6. झारखंड आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक, 2009
7. आवश्यक वस्तु (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2009
8. प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2009
9. विनियोग (रेल) संख्या 4 विधेयक, 2009
10. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (संशोधन) विधेयक, 2009
11. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) दूसरा विधेयक, 2009
12. विधिक माप-पद्धति विधेयक, 2009
13. रबड़ (संशोधन) विधेयक, 2009
14. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र (निरसन) और भारतीय स्टेट बैंक (समनुषंगी बैंक) संशोधन विधेयक, 2009
15. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009
16. नागरिक सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2009
17. मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2009
******