¯ÖÏêÃÖ ¯ÖÏÛúÖ¿Ö®Öß
चौदहवीं लोक सभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 214वें सत्र का दूसरा भाग बुधवार, 10 दिसंबर, 2008 को प्रारंभ हुआ। लोक सभा और राज्य सभा को मंगलवार, 23 दिसंबर, 2008 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया। सत्र के इस भाग में 14 दिनों की अवधि में संसद के दोनों सदनों की 10 बैठकें हुई।
2. मुंबई में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में गृह मंत्री ने एक वक्तव्य दिया। लोक सभा और राज्य सभा में वक्तव्य के बाद अल्पावधि चर्चा हुई। चर्चा के अतं में, एक संकल्प, जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादी तत्वों द्वारा मुंबई में जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा की गई, दोनों सदनों में प्रस्तुत किया गया, जिसे एकमत से स्वीकार किया गया।
3. लोक सभा में, नियम 193 के अंतर्गत (i) पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न भागों में बम धमाकों से उत्पन्न स्थिति, विशेषरूप से असम के संदर्भ में; तथा (ii) देश में आर्थिक स्थिति की समीक्षा पर अल्पावधि चर्चा भी की गई। लोक सभा में कुपोषण के संबंध में आधे घंटे की चर्चा हुई।
4. सत्र के इस भाग के दौरान लोक सभा द्वारा वर्ष 2008-09 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें (सामान्य और रेल) के दूसरे बैच पर चर्चा और मतदान किया गया तथा इनसे संबंधित विनियोग विधेयकों को पुर:स्थापित, विचार और पारित किया गया। तत्पश्चात, राज्य सभा ने इन विनियोग विधेयकों पर विचार किया और लौटाया। साधारण राजस्वों आदि के रेल उपक्रम द्वारा देय लाभांश की दर की समीक्षा के लिए नियुक्त रेल अभिसमय समिति (2004) की नौंवीं रिपोर्ट में निहित सिफारिशों के संबंध में सांविधिक संकल्प पर संसद के दोनों सदनों में विचार किया गया और अंगीकार किया गया।
5. दिसंबर सत्र के दौरान, 18 विधेयकों (लोक सभा में 10 और राज्य सभा में 08) को पुर:स्थापित किया गया। सत्र के दौरान लोक सभा ने 18 विधेयकों को पारित किया और राज्य सभा ने 19 विधेयकों को पारित किया। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए विधेयकों की कुल संख्या 19 है। तीन विधेयक, नामत:, बाट और माप मानक (प्रवर्त्तन) संशोधन विधेयक, 2005, बाट और माप मानक (संशोधन) विधेयक, 2005; तथा अनुसूचित जातियां, अनुसूचित जनजातियां और अन्य पिछड़े वर्ग (पदों और सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2004 राज्य सभा में वापिस लिए गए। सत्र के दौरान पुर:स्थापित, विचार और पारित किए गए विधेयकों के शीर्षकों की सूची संलग्न है।
10 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2008 के दौरान संसद में निष्पादित विधायी कार्य
(i) लोक सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण विधेयक, 2008
2. विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक, 2008
3. भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण विधेयक, 2008
4. भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक, 2008
5. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2008
6. जीवन बीमा निगम (संशोधन) विधेयक, 2006
7. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
8. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2008
9. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
10. विनियोग (रेल) संख्या 5 विधेयक, 2008
(ii) लोक सभा द्वारा पारित विधेयक
1. विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड विधेयक, 2008
2. सीमित दायित्व साझेदारी विधेयक, 2008
3. असंगठित कर्मकारों की सामाजिक सुरक्षा विधेयक, 2008
4. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण विधेयक, 2008
5. विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक, 2008
6. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2008
7. विनियोग (रेल) संख्या 5 विधेयक, 2008
8. ग्राम न्यायालय विधेयक, 2008
9. सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) विधेयक, 2008
10. उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2008
11. स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (संशोधन) अधिनियम, 2008
12. दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
13. संविधान (अनुसूचित जनजातियां) (संघ राज्य क्षेत्र) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2008
14. सांख्यिकी संग्रहण विधेयक, 2008
15. दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2008
16. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
17. प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि विधेयक, 2008
18. भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक, 2008
(iii) राज्य सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के लिए बालकों के अधिकार विधेयक, 2008
2. भारतीय दूर-संचार विनियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
3. लोक वित्तपोषित बौद्धिक संपदा संरक्षण और उपयोग विधेयक, 2008
4. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक, 2008
5. रेल संपत्ति (विधिविरूद्ध कब्जा) संशोधन विधेयक, 2008
6. दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
7. बीमा विधि (संशोधन) विधेयक, 2008
8. अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (पदों तथा सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2008
(iv) राज्य सभा द्वारा पारित विधेयक
1. राष्ट्रीय जूट बोर्ड विधेयक, 2008
2. संसद अधिकारी वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2008
3. राष्ट्रपति की परिलब्धियां और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2008
4. उपराष्ट्रपति की पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2008
5. राज्यपाल (परिलब्धियां, भत्ते और विशेषाधिकार) संशोधन विधेयक, 2008
6. पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक बीमारियांे का निवारण और नियंत्रण विधेयक, 2005
7. ग्राम न्यायालय विधेयक, 2008
8. दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2008
9. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण विधेयक, 2008
10. विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक, 2008
11. विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड विधेयक, 2008
12. स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (संशोधन) विधेयक, 2008
13. सांख्यिकी संग्रहण विधेयक, 2008
14. दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
15. संविधान (अनुसूचित जनजातियां) (संघ राज्य क्षेत्र) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2008
16. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2008
17. विनियोग (रेल) संख्या 5 विधेयक, 2008
18. अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (पदों तथा सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2008
19. सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) विधेयक, 2008
(v) संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक
1. सीमित दायित्व साझेदारी विधेयक, 2008
2. राष्ट्रीय जूट बोर्ड विधेयक, 2008
3. संसद अधिकारी वेतन और भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2008
4. राष्ट्रपति की परिलब्धियां और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2008
5. उपराष्ट्रपति की पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2008
6. राज्यपाल (परिलब्धियां, भत्ते और विशेषाधिकार) संशोधन विधेयक, 2008
7. असंगठित कर्मकारों की सामाजिक सुरक्षा विधेयक, 2008
8. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण विधेयक, 2008
9. विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक, 2008
10. विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड विधेयक, 2008
11. ग्राम न्यायालय विधेयक, 2008
12. विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2008
13. विनियोग (रेल) संख्या 5 विधेयक, 2008
14. सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) विधेयक, 2008
15. स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (संशोधन) अधिनियम, 2008
16. दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
17. संविधान (अनुसूचित जनजातियां) (संघ राज्य क्षेत्र) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2008
18. सांख्यिकी संग्रहण विधेयक, 2008
19. दंड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2008
(vi) राज्य सभा में वापिस लिए गए विधेयक
1. बाट और माप मानक (प्रवर्त्तन) संशोधन विधेयक, 2005,
2. बाट और माप मानक (संशोधन) विधेयक, 2005
3. अनुसूचित जातियां, अनुसूचित जनजातियां और अन्य पिछड़े वर्ग (पदों और सेवाओं में आरक्षण) विधेयक, 2004