¯ÖÏêÃÖ ¯ÖÏÛúÖ¿Ö®Öß
चौदहवीं लोक सभा का 15वां सत्र और राज्य सभा का 215वां सत्र गुरूवार, 12 फरवरी, 2009 को प्रारंभ हुआ था। लोक सभा और राज्य सभा को गुरूवार, 26 फरवरी, 2009 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया। सत्र की 15 दिनों की अवधि में कुल 10 बैठकें हुई।
2. वर्ष का प्रथम सत्र होने के कारण, 12 फरवरी, 2009 को राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र में अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, लोक सभा में श्री वी. किशोर चंद्र एस. देव द्वारा प्रस्तावित तथा श्री मधुसूदन मिस्त्री द्वारा अनुमोदित किया गया। राज्य सभा में इसे श्री जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित तथा श्री शांताराम लक्ष्मण नायक द्वारा अनुमोदित किया गया। सत्र के दौरान दोनों सदनों द्वारा इस पर चर्चा की गई और इसे स्वीकार किया गया।
3. सत्र में रेल, सामान्य अंतरिम बजट और वर्ष 2009-10 के लिए झारखंड राज्य से संबंधित अंतरिम बजट के संबंध में वित्तीय कार्य का निष्पादन किया गया। 13 फरवरी, 2009 को अंतरिम रेल बजट तथा 16 फरवरी, 2009 को अंतरिम सामान्य बजट प्रस्तुत किया गया। दोनों सदनों में रेल और सामान्य अंतरिम बजटों पर सामान्य चर्चा हुई। लोक सभा में रेल और सामान्य बजटों से संबंधित लेखानुदान की मांगों और अनुदानों की अनुपूरक मांगों तथा रेल बजट से संबंधित अतिरिक्त अनुदानों की मांगों और लोक सभा द्वारा पारित तथा तत्पश्चात राज्य सभा द्वारा लौटाए गए संबंधित विनियोग विधेयकों पर चर्चा और मतदान भी किया गया। दोनों सदनों द्वारा वित्त विधेयक, 2009 पर भी विचार किया गया और इसे पारित किया/लौटाया गया। दोनों सदनों में झारखंड राज्य के लिए अंतरिम बजट पर चर्चा की गई तथा लोक सभा में झारखंड राज्य के लिए लेखानुदान की मांगों और अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर चर्चा तथा मतदान किया गया संबंधित विनियोग विधेयक राज्य सभा द्वारा लौटाए गए।
4. तीन अध्यादेशों अर्थात; (i) उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन अध्यादेश, 2009 (2009 का संख्या 1); (ii) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (संशोधन) अध्यादेश, 2009 (2009 का संख्या 2); और (iii) केंद्रीय विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2009 (2009 का संख्या 3) के प्रतिस्थापक विधेयकों पर भी सत्र के दौरान दोनों सदनों द्वारा विचार किया गया और पारित किया गया।
5. सत्र के दौरान, संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत झारखंड राज्य के संबंध में राष्ट्रपति द्वारा जारी उद्घोषणा संबंधी सांविधिक संकल्पों पर दोनों सदनों द्वारा विचार किया गया और उन्हें अंगीकार किया गया।
6. लोक सभा में, नियम 193 के अंतर्गत सत्यम कंप्यूटर सर्विस लि. के मामले में तथाकथित बद-इंतज़ामी से उत्पन्न स्थिति पर एक अल्पावधि चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, लोक सभा में तीन ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राज्य सभा में एक आधे घंटे की चर्चा की गई।
7. सत्र के दौरान, 17 विधेयक (लोक सभा में 15 और राज्य सभा में 2) पुर:स्थापित किए गए। लोक सभा ने 22 विधेयकों को पारित किया और राज्य सभा ने 16 विधेयकों को पारित किया। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या 16 है। लोक सभा में दो विधेयकों को वापिस लिया गया। पुर:स्थापित/पारित विधेयकों की सूची संलग्न है।
चौदहवीं लोक सभा के 15वें सत्र और राज्य सभा के 215वें सत्र के दौरान
संसद में निपटाया गया विधायी कार्य
(12 फरवरी से 26 फरवरी, 2009 तक)
I. लोक सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. वित्त विधेयक, 2009
2. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2009
3. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान आयोग (संशोधन) विधेयक, 2009
4. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) विधेयक, 2009
5. विनियोग (रेल) लेखानुदान विधेयक, 2009
6. विनियोग (रेल) विधेयक, 2009
7. विनियोग (रेल) संख्या 2 विधेयक, 2009
8. झारखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
9. झारखंड विनियोग विधेयक, 2009
10. मेट्रो रेल (संशोधन) विधेयक, 2009
11. भारतीय स्टेट बैंक (अनुषंगी बैंक विधियां) संशोधन विधेयक, 2009
12. भारतीय न्यास (संशोधन) विधेयक, 2009
13. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2009
14. विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
15. विनियोग विधेयक, 2009
II. लोक सभा द्वारा पारित विेधेयक
1. विनियोग (रेल) लेखानुदान विधेयक, 2009
2. विनियोग (रेल) विधेयक, 2009
3. विनियोग (रेल) संख्या 2 विधेयक, 2009
4. झारखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
5. झारखंड विनियोग विधेयक, 2009
6. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2009
7. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) विधेयक, 2009
8. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2009
9. पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक बीमारियों का निवारण और नियंत्रण विधेयक, 2009
10. विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
11. विनियोग विधेयक, 2009
12. वित्त विधेयक, 2009
13. धन शोधन निवारण (संशोधन) विधेयक, 2009
14. मेट्रो रेल (संशोधन) विधेयक, 2009
15. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान आयोग (संशोधन) विधेयक, 2009
16. राष्ट्रीय जलमार्ग (बराक नदी का लखीपुर-भांगा जल विस्तार) विधेयक, 2007
17. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक, 2009
18. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2009 - (राज्य सभा द्वारा किए गए संशोधन मान लिए गए)
19. व्यापार चिह्न (संशोधन) विधेयक, 2008
20. पुनर्वास और पुर्नव्यवस्थापन विधेयक, 2007
21. भूमि अर्जन (संशोधन) विधेयक, 2007
22. विमान से वहन (संशोधन) विधेयक, 2009 - (राज्य सभा द्वारा किए गए संशोधन मान लिए गए)
III. राज्य सभा में पुर:स्थापित विधेयक
1. विरासत स्थलों के लिए राष्ट्रीय आयोग विधेयक, 2009
2. औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक, 2009
IV. राज्य सभा द्वारा पारित विधेयक
1. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2008
2. विमान से वहन (संशोधन) विधेयक, 2009
3. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक, 2008
4. धन शोधन निवारण (संशोधन) विधेयक, 2008
5. विनियोग (रेल) लेखानुदान विधेयक, 2009
6. विनियोग (रेल) विधेयक, 2009
7. विनियोग (रेल) संख्या 2 विधेयक, 2009
8. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2009
9. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) विधेयक, 2009
10. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2009
11. पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक बीमारियों का निवारण और नियंत्रण विधेयक, 2009
- (लोक सभा द्वारा किए गए संशोधन मान लिए गए)
12. विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
13. विनियोग विधेयक, 2009
14. वित्त विधेयक, 2009
15. झारखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
16. झारखंड विनियोग विधेयक, 2009
V. दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक
1. विनियोग (रेल) लेखानुदान विधेयक, 2009
2. विनियोग (रेल) विधेयक, 2009
3. विनियोग (रेल) संख्या 2 विधेयक, 2009
4. धन शोधन निवारण (संशोधन) विधेयक, 2009
5. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा शर्तें) संशोधन विधेयक, 2009
6. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) विधेयक, 2009
7. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2009
8. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (संशोधन) विधेयक, 2009
9. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2009
10. पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक बीमारियों का निवारण और नियंत्रण विधेयक, 2009
11. विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
12. विनियोग विधेयक, 2009
13. वित्त विधेयक, 2009
14. झारखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2009
15. झारखंड विनियोग विधेयक, 2009
16. विमान से वहन (संशोधन) विधेयक, 2009
VI. लोक सभा में वापिस लिए गए विधेयक
1. केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2008
2. उपदान संदाय (संशोधन) विधेयक, 2007